About Us

Search This Website

रविवार, 20 नवंबर 2016

OM SE KARE SHARIRIK SMASYA KA UPAY



                         
                         
‘OM’ ke 11 bodily Labh:

 

OM : ओउम् teen words se bana hai.
                   *अ उ म् ।*


 *"अ"* ka meaning hai Generate  hona,  
  *"उ"*  ka meaning hai UTHNA,UDANA artath VIKAS ,
  *"म"* ka matlab hai MAUN ho jana arthat BRAHAMLEEN ho jana.

 *OM*   sampurna brahmand ki uttapati aur puri srishti ka dayotak hai.
 * OM*  ka uchharan sharirik labh pradan karta hai. 
 * OM*  kese hai swastyavardhak aur apnayae arogya ke liye ‘OM ‘ ke                    
            uchharan ke marg…

01. * OM *  aur Thyroid: 

*OM* ka uchharan karne se gale me kampan peda hoti hai jo Thyroid granthi par sakaratmak prabhav dalta hai.

02. *OM*  aur Dhabrahat:
Agar apko Dhabrahat ya adhirta hoti hai to OM ke uchharan se uttam kuchh bhi nahi.

03. *OM*  aur Tanav:
Yeah body ke vishele tattvo ko dur karta hai,artath tanav ke karan peda hone wale dravyo par control karta hai.

04. *OM*  aur khun ka pravah:
Ye heart aur blood ko santulit rakhta hai.

05. *OM*  aur pachan:
OM ke uchharan se pachan shakti tez hoti hai.

06. *OM*  laye Taazgi:
OM se body me yuvavasta wali taazgi ka sanchar hota hai.

07. *OM*  aur Thakaan:
Thakan se bachane ke liye esse uttam upay kuchh aur nahi.

08. *OM* aur Nind:
Nind na aane ki samsya esse kuchh hi samayme dur ho jati hai. Rat ko sote samay nind aane tak man me esko karne se achhi si nind aayegi.

09. *OM*  aur Fefde:
Kuchh vishesh pranayam ke sath ese karne se Fefdo me majbuti aati hai.

10. *OM*  aur ridh ki haddi:
OM ke pehle word ka uchharan karne se kampan peda hoti hai.En kampan se ridh ki haddi prabhavit hoti hai aur eski xamata badh jati hai.

11. *OM*dur kare Tanav:
OM ka uchharan karne se pura body tanav-rahit ho jata jata hai.

Asha hai aap esko logo tak jarur pahuchayenge jinse aap pyar karte hai aur jinki aap fikar karte hai.

   ।।  Pehla Sukh Nirogi Kaya ।।


Read More »

सर्व रोग निवारण महाकाली साधना - SARVA ROG NIVARAN KE LIYE MAHAKALI SADHNA




सर्व रोग निवारण महाकाली साधना


इस संसार में ऐसा कोई बीमारी ही नहीं है जो इस साधना से ठीक ना हो सके इसलिये आपकी सुविधा यह दिव्य साधना प्रस्तुत है.

यह साधना रात्रिकालीन है,सामने कोई भी बाजोट रखिये और बाजोट पर लाल रंग का वस्त्र स्थापित
करे,वस्त्र पर महाकाली जी का चित्र स्थापित करे,मंत्र जाप काली हकीक माला या फिर रुद्राक्ष माला से कर सकते है,आसान और वस्त्र भी लाल रंग के हो,मन्त्र जाप से पूर्व गणेश और गुरु पूजन करे,संकल्प ले "हे माँ आप मुज़े इस साधना में पूर्ण सफलता प्रदान करे",मंत्र जाप का समय रात्रि में ९ बजे का है,नित्य मंत्र का ९ दिनों तक १६ माला मंत्र जाप करना है.दशमी तिथि को सुबह ११ बजे से हवन करे,हवन में ११ माला काले तिल का आहुति समर्पित करे और एक अनार का बलि प्रदान करे. यह विधान संपन्न करने से मंत्र सिद्धि होता है.

मंत्र:-

।। ॐ ह्रीं ह्रीं क्लीं क्लीं कंकाली महाकाली खप्परवाली अमुकस्य अमुकं व्याधि नाशय शमनय स्वाहा ।।

जब भी किसी रोगी को ठीक करना हो तो मंत्र में अमुकस्य के जगह रोगी का नाम ले और अमुकं के जगह रोग का नाम उच्चारित करे. अच्छा होगा के आप ग्रहण मे इस मंत्र का 13 माला जाप करे ताकी मंत्र सिद्धी हो जायेगी और आपको तुरंत फल प्राप्त होगा.

मंत्र:-

।। काली काली महाकाली कालिके परमेश्वरी सर्बानन्द करे देवी नारायणी नमस्तुते ।।
Read More »

SHANIWAAR KO PIPAL KE PED KI POOJA KARNE KI VIDHI


Ye vidhi har shanivar aur amavasya ke din karti hai sabse pehle sankalp le Gangajal hath me lekar ki me mera name ye hai meri mata ji ka name ye hai mere pitaji ka name ye hai mera nivas sthan ye hai mera Gotra ye hai aaj me apki pooja aaradhana karta hu aur mere parivar ke samsta sadsyo ke sabhi dukh sankat kast badhaye hai jo dur kijiye tatha hume sukhi sampan nirogi banaye aaur ham logo ki suraksha kare.


Ek Tambe ke lote me Gangajal ya sada jal dijiye usme thoda sa Dahi ek spoon sugar aur thoda sa cow ka kachha dugh dale sath me Roli, Pile Akshat, 5 Aggarbattiya gulab ki, Ashtgandh, Dhupbatti, Dugh ki bani hue sweet, Desi ghee ka mitti ka diya ya sarso ke oil dalkar sath me thoda sa kapoor dalkar diya banana hai.

Pachhim ki taraf muh kar ke Pipal ke ped par Sham ko din dhalne se pehle matlab suryast se pehle ye kam krna hai.Pipal ke ped ke niche diya jalana hai, dhupbatti halani hai aur Roli Chaval ka tika lagana hai,Astgandh ka tika lagana hai aur lote ka jal ‘OM NAMO BHAGVATE VASUDEWAY’ bolte hue Pipal devta ki jad me chadhana hai.Dugh ki bani mithai Pipal devta ko chadhani hai.aab vahi beth kar ek Path RAMRAKSHA storta ka karna hai.Ek path HNUMAN CHALISA ka karna hai aur ek mala ‘Om namo bhagvate vasudeway’ mantra ki karni hai aur apna name,pata,gotra bata kar gaye thy aap mere pariwar ki aur meri suraksha kijiye hume sukhi sampan banayiye,eske bad Pipal ke ped ke clockwise chakkar karne hai aur mantra ka lagatar jap karna hai. Es upay se jisko pitru dosh hoga usko bahut raahat milegi jisko Pitrudosh nahi hai usko bhi bahut raahat milegi.Bigde kam banenge ghar parivar ki suraksha hogi aur ho sakta hai ki pitru savyam un logo ki sahayata kare kyuki es vidhu se pitru khush hote hai.

Ye vidhi har shanivar aur amavasya ko kare.




Read More »

KUCHH AASAN GHARELU UPAY SE KARE APNE GHAR KI KHUD SURAKSHA



Aaj me aapko kuchh Gaharelu tarike bataungi jisse ki aap log apni aur apne ghar ki aur pne parivar ki suraksha khud kar sakte hai.

 Kuchh oil ka mixture banana hai aur ye mixture bahut jagah kam aayega.



Neem Oil         -     100ml
Tulsi Oil          -     25ml
Chandan Oil      -     10 ml
Sheesham Oil     -     25 ml
Safed teel Oil     -     100 ml
Kapoor Oil        -     50 ml


sare Oil ek sath lekar ke mix kar le aur ek jagah ek bottle me bhar le yeah mixture kae jagah kam aayega jo au res mixture ka name hum Pavitra Oil rakhenge.

Ghar ke sare Room,Kitchen,Store-room,Bathroom,Toilet sab ko milakar mitti ke diye lijiye aura b hare k diye me desi kapoor,do laung,sendha namak rakhe. Aab wo diye ko har kamre ke west zone me laga le har 10 din ke bad diye me di gai samgri change kare.

Desi Kapoor aue sendha namak ka mixture banaye jisme 100 grm Desi kapoor aur 200 grm Sendha namak ho.Mixture ko roz ek balty pani me ek spoon mila kar ghar me pochha lagaye.

Sarso ka Oil ka ek diya jis me thoda sa desi kapoor dale aur apne ghar ke Khulle aangan me rat ko 7 baje jalaye jo ki lagbhag 25-30 minute daily jale.

Ek spoon Kapoor mixture aur 1/3 spoon pili haldi sath me Pavitra Oil ke 3 drop pani me dalkar daily snan kare.

Ek spoon kapoor mixture aur 1/3 spoon pili haldi ko milakar rat ko main gate ke samne ek line kheech lo jisse koi bhi negative urja ghar me enter nahi kar sakegi.

Bateye gaye sare upay ekdum easy hai par bahut hi faydemand hai.Enko start kijiye aur ghar me parivartan dekhiye.


Read More »

रविवार, 13 नवंबर 2016

रुद्रनाथ मंदिर मे शंकर के मुख की पूजा की जाते है

समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर भव्य प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन यानि मुख की पूजा की जाती है, जबकि संपूर्ण शरीर की पूजा नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ में की जाती है। रुद्रनाथ मंदिर के सामने से दिखाई देती नंदा देवी और त्रिशूल की हिमाच्छादित चोटियां यहां का आकर्षण बढ़ाती हैं। 


गोपेश्वर की यात्रा 
इस स्थान की यात्रा के लिए सबसे पहले गोपेश्वर पहुंचना होता है जो कि चमोली जिले का मुख्यालय है। गोपेश्वर एक आकर्षक हिल स्टेशन है जहां पर ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर है। इस मंदिर का ऐतिहासिक लौह त्रिशूल भी आकर्षण का केंद्र है। 

गोपेश्वर पहुंचने वाले यात्री गोपीनाथ मंदिर और लौह त्रिशूल के दर्शन करना नहीं भूलते। गोपेश्वर से करीब पांच किलोमीटर दूर है सगर गांव। बस द्वारा रुद्रनाथ यात्रा का यही अंतिम पड़ाव है। इसके बाद जिस दुरूह चढ़ाई से यात्रियों और सैलानियों का सामना होता है वो अकल्पनीय है। सगर गांव से करीब चार किलोमीटर चढ़ने के बाद यात्री पहुंचता है पुंग बुग्याल। यह लंबा चौड़ा घास का मैदान है जिसके ठीक सामने पहाड़ों की ऊंची चोटियों को देखने पर सर पर रखी टोपी गिर जाती है। गर्मियों में अपने पशुओं के साथ आस-पास के गांव के लोग यहां डेरा डालते हैं, जिन्हें पालसी कहा जाता है। अपनी थकान मिटाने के लिए थोड़ी देर यात्री यहां विश्राम करते हैं। ये पालसी थके हारे यात्रियों को चाय आदि उपलब्ध कराते हैं। आगे की कठिन चढ़ाई में जगह-जगह मिलने वाली चाय की यही चुस्की अमृत का काम करती है। पुंग बुग्याल में कुछ देर आराम करने के बाद कलचात बुग्याल और फिर चक्रघनी की आठ किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई ही असली परीक्षा होती है। चक्रघनी जैसे कि नाम से प्रतीत होता है कि चक्र के सामान गोल। इस दुरूह चढ़ाई को चढ़ते-चढ़ते यात्रियों का दम निकलने लगता है। चढ़ते हुए मार्ग पर बांज, बुरांश, खर्सू, मोरु, फायनिट और थुनार के दुर्लभ वृक्षों की घनी छाया यात्रियों को राहत देती रहती है। रास्ते में कहीं पर मिलने वाले मीठे पानी की जलधाराएं यात्रियों के गले को तर करती हैं। 

ल्वीटी बुग्याल 

इस घुमावदार चढ़ाई के बाद थका-हारा यात्री ल्वीटी बुग्याल पहुंचता है जो समुद्र तल से करीब 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ल्वीटी बुग्याल से गोपेश्वर और सगर का दृश्य तो देखने लायक है ही, साथ ही रात में दिखाई देती दूर पौड़ी नगर की टिमटिमाती लाइटों का आकर्षण भी कमतर नहीं। ल्वीटी बुग्याल में सगर और आसपास के गांव के लोग अपनी भेड़-बकरियों के साथ छह महीने तक डेरा डालते हैं। अगर पूरी चढ़ाई एक दिन में चढ़ना कठिन लगे तो यहां इन पालसियों के साथ एक रात गुजारी जा सकती है। यहां की चट्टानों पर उगी घास और उस पर चरती बकरियों का दृश्य पर्यटकों को अलग ही दुनिया का अहसास कराता है। यहां पर कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां भी मिलती हैं। ल्वीटी बुग्याल के बाद करीब तीन किलोमीटर की चढ़ाई के बाद आता है पनार बुग्याल। दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पनार रुद्रनाथ यात्रा मार्ग का मध्य द्वार है जहां से रुद्रनाथ की दूरी करीब ग्यारह किलोमीटर रह जाती है। यह ऐसा स्थान है जहां पर वृक्ष रेखा समाप्त हो जाती है और मखमली घास के मैदान यकायक सारे दृश्य को परिवर्तित कर देते हैं। अलग-अलग किस्म की घास और फूलों से लकदक घाटियों के नजारे यात्रियों को मोहपाश में बांधते चले जाते हैं। जैसे-जैसे यात्री ऊपर चढ़ता रहता है प्रकृति का उतना ही खिला रूप उसे देखने को मिलता है। इतनी ऊंचाई पर इस सौंदर्य को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जाता है। पनार में डुमुक और कठगोट गांव के लोग अपने पशुओं के साथ डेरा डाले रहते हैं। यहां पर ये लोग यात्रियों को चाय आदि उपलब्ध कराते हैं। पनार से हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों का जो विस्मयकारी दृश्य दिखाई देता है वो दूसरी जगह से शायद ही दिखाई दे। नंदादेवी, कामेट, त्रिशूली, नंदाघुंटी आदि शिखरों का यहां बड़ा नजदीकी नजारा होता है। पनार के आगे पित्रधार नामक स्थान है पित्रधार में शिव, पार्वती और नारायण मंदिर हैं। यहां पर यात्री अपने पितरों के नाम के पत्थर रखते हैं। यहां पर वन देवी के मंदिर भी हैं जहां पर यात्री श्रृंगार सामग्री के रूप में चूड़ी, बिंदी और चुनरी चढ़ाते हैं। रुद्रनाथ की चढ़ाई पित्रधार में खत्म हो जाती है और यहां से हल्की उतराई शुरू हो जाती है। रास्ते में तरह-तरह के फूलों की खुशबू यात्री को मदहोश करती रहती है। यह भी फूलों की घाटी सा आभास देती है।

रुद्रनाथ 

पनार से पित्रधार होते हुए करीब दस-ग्यारह किलोमीटर के सफर के बाद यात्री पहुंचता है पंचकेदारों में चौथे केदार रुद्रनाथ में। यहां विशाल प्राकृतिक गुफा में बने मंदिर में शिव की दुर्लभ पाषाण मूर्ति है। यहां शिवजी गर्दन टेढ़े किए हुए हैं। माना जाता है कि शिवजी की यह दुर्लभ मूर्ति स्वयंभू है यानी अपने आप प्रकट हुई है। इसकी गहराई का भी पता नहीं है। मंदिर के पास वैतरणी कुंड में शक्ति के रूप में पूजी जाने वाली शेषशायी विष्णु जी की मूर्ति भी है। मंदिर के एक ओर पांच पांडव, कुंती, द्रौपदी के साथ ही छोटे-छोटे मंदिर मौजूद हैं। मंदिर में प्रवेश करने से पहले नारद कुंड है जिसमें यात्री स्नान करके अपनी थकान मिटाता है और उसी के बाद मंदिर के दर्शन करने पहुंचता है। रुद्रनाथ का समूचा परिवेश इतना अलौकिक है कि यहां के सौदर्य को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। शायद ही ऐसी कोई जगह हो जहां हरियाली न हो, फूल न खिले हों। रास्ते में हिमालयी मोर, मोनाल से लेकर थार, थुनार और मृग जैसे जंगली जानवरों के दर्शन तो होते ही हैं, बिना पूंछ वाले शाकाहारी चूहे भी आपको रास्ते में फुदकते मिल जाएंगे। भोज पत्र के वृक्षों के अलावा ब्रह्मकमल भी यहां की ऊंचाइयों में बहुतायत में मिलते हैं। यूं तो मंदिर समिति के पुजारी यात्रियों की हर संभव मदद की कोशिश करते हैं। लेकिन यहां खाने-पीने और रहने की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ती है। जैसे कि रात में रुकने के लिए टेंट हो और खाने के लिए डिब्बाबंद भोजन या अन्य चीजें। रुद्रनाथ के कपाट परंपरा के अनुसार खुलते-बंद होते हैं। शीतकाल में छह माह के लिए रुद्रनाथ की गद्दी गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में लाई जाती है जहां पर शीतकाल के दौरान रुद्रनाथ की पूजा होती है। आप जिस हद तक प्रकृति की खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते है, यकीन मानिए यह जगह उससे ज्यादा खूबसूरत है। 

कैसे पहुंचे 

देश के किसी कोने से आपको पहले ऋषिकेश पहुंचना होगा। ऋषिकेश से ठीक पहले तीर्थनगरी हरिद्वार दिल्ली, हावड़ा से बड़ी रेल लाइन से जुड़ी है। देहरादून के निकट जौली ग्रांट में हवाईअड्डा भी है जहां दिल्ली से सीधी उड़ानें हैं। हरिद्वार या ऋषिकेश से आपको चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर का रुख करना होगा जो ऋषिकेश से करीब 212 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऋषिकेश से गोपेश्वर पहुंचने के लिए आपको बस या टैक्सी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। एक रात गोपेश्वर में रुकने के बाद अगले दिन आप अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। 

कहां ठहरें 

गोपेश्वर में टूरिस्ट रेस्ट हाउस, पीडब्ल्यूडी बंगले के अलावा छोटे होटल और लॉज आसानी से मिल जाते हैं। गोपेश्वर से करीब पांच किलोमीटर ऊपर सगर नामक स्थान तक आप बस की सवारी कर सकते हैं। इसके बाद रुद्रनाथ पहंचने के लिए यात्रियों को करीब 22 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी होती है। यही चढ़ाई श्रद्धालुओं की असली परीक्षा और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए चुनौती होती है। रास्ता पूरा जंगल का है लिहाजा यात्रियों को अपने साथ पूरा इंतजाम करके चलना होता है। यानी खाने-पीने की चीज से लेकर गर्म कपड़े हरदम साथ हों। बारिश व हवा से बचाव के लिए बरसाती पास होनी चाहिए क्योंकि मौसम के मिजाज का यहां कुछ पता नहीं चलता। पैदल रास्ते में तो पालसी मिल जाते हैं लेकिन रुद्रनाथ में रुकना हो तो इंतजाम के बारे में सोचकर चलें। 

कब जाएं 

यूं तो मई के महीने में जब रुद्रनाथ के कपाट खुलते हैं तभी से यहां से यात्रा शुरू हो जाती लेकिन अगस्त सितंबर के महीने में यहां खिले फूलों से लकदक घाटियां लोगों का मन मोह लेती हैं। ये महीने टे्रकिंग के शौकीन के लिए सबसे उपयुक्त है। गोपेश्वर में आपको स्थानीय गाइड और पोर्टर आसानी से मिल जाते हैं। पोर्टर आप न भी लेना चाहें लेकिन यदि पहली बार जा रहे हैं तो गाइड जरूर साथ रखें क्योंकि यात्रा मार्ग पर यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए कोई साइन बोर्ड या चिह्न नहीं हैं। पहाड़ी रास्तों में भटकने का डर रहता है। एक बार आप भटक जाएं तो सही रास्ते पर आना बिना मदद के मुश्किल हो जाता है।







Read More »

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

हर मौसम का सैरगाह है पौड़ी (उत्तराखंड) - HILLSTETION PAURI IN UTTRAKHAND

हर बार छुट्टियों में सैर का ख्याल आते ही लोगों के जेहन में शिमला,मसूरी,नैनीताल की तस्वीर ही उभर कर आती है..ऐसा इसलिए कि छुट्टियों में पहाड़ की सैर का लुत्फ उठाने के लिए मध्यम-वर्गीय परिवारों को वक्त और बजट के लिहाज से कोई और विकल्प सूझता ही नहीं..जबकि ऐसा नहीं हैं कई और जगहें भी है जिन्हें देखकर आप स्तब्ध रह जाएंगे और अपनी सुध-बुध खो देंगे लेकिन जानकारी के अभाव में ऐसे पर्यटन स्थल आम पर्यटकों की पहुंच से आज भी कोसो दूर हैं।प्रकृति ने उत्तराखंड को फुर्सत से सजाया संवारा है। सैकड़ों की संख्या में ऐसे पर्यटन स्थल अपनी पहचान बना चुके हैं.,.जो पर्यटकों के मन मस्तिष्क में छा गए हैं लेकिन कई सुरम्य पर्यटक स्थल ऐसे भी हैं जो हैं तो बहुत सुन्दर पर वो अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं.।.बहुत कम सैलानी ही वहां पहुंच पाते हैं..। 

ऐसे अछूते सुन्दर स्थलों में एक है पौड़ी। कण्डोलिया नामक पर्वत के उत्तरी ढलान पर स्थित पौड़ी नगर 1650 से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सीढ़ी दार खेतों पर एक कोने से दूसरे कोने तक अ‌र्द्धवृत्ताकार रूप में फैला हुआ है..।पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय के रूप में भी अपनी पहचान रखता है..सामने एक छोर से दूसरे छोर तक दिखाई देती हिमालय की विस्तृत श्रृंखला के साथ सुहावना मौसम और जलवायु ही यहां की सबसे बड़ी विशेषता है.।.पौड़ी से हिमालय की जितनी बड़ी रेंज दिखाई देती शायद ही देश के किसी और कोने से इतनी बड़ी रेंज दिखाई देती हो..चौखम्भा, त्रिशूल, बंदरपूंछ, हाथी पर्वत और गोमुख आदि कई चोटियों को आप यहां से बिना किसी यंत्र की सहायता से साफ देख सकते हैं.. ।नगर के ऊपरी हिस्सों में ऐसे कई स्थान विद्यमान है जहां से हिमालय की अधिकांश चोटियों के दर्शन तो होते ही हैं साथ ही सूर्यास्त का दृश्य भी पर्यटकों को भाव-विभोर कर देता है.।.इन्हीं स्थानों के इर्द गिर्द देवदार, बांज, बुरांस और चीड़ का मनोरम जंगल सफारी का निमंत्रण देती है..नगर से दो किलोमीटर की ऊंचाई पर कण्डोलिया नामक रमणीक स्थान है जिसके चारों ओर देवदार, बांज, बुरांस, और चीड़ के जंगल हैं..। 

यहां पर ब्रिटिश कालीन खूबसूरत बंगले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं..कण्डोलिया से ही नागदेव,रांसी, किंकालेश्वर, टेका, रानीगढ़, घुड़दौडी और सितनस्यूं और खिर्सू जैसे पिकनिक स्पाटों का आनन्द लिया जा सकता है.।.नागदेव प्राचीन मंदिर धार्मिक स्थल है ।यहां पर देवदार के घने वृक्षों के बीच नाग देवता का प्राचीन मंदिर है..जहाँ इक्के दुक्के सैलानी ही पहुंच पाते हैं..।कण्डोलिसा के दूसरी तरफ रांसी नामक स्थान है..।इस स्थान तक पहुंचने के लिए जंगल के बीचों-बीच पक्का मार्ग है। यहां पर एशिया में सबसे ऊंचाई वाला खेल का मैदान है..जिसके चारों ओर वृक्षों का सौंदर्य शीतलता प्रदान करता रहता है.।.रांसी से छोटी सी पगडंडी जंगल से होकर किंकालेश्वर मंदिर की ओर जाती है..मंदिर तक जाने वाले रास्ते के बीच में पड़ने वाले घास के छोटे-छोटे मैदान हैं..।चलते चलते थकान मिटाने के लिए इन मैदानों पर बैठकर सामने दिखाई देते गांव किसी भी कवि को कविता और किसी भी चित्रकार को तूलिका उठाने के लिए मजबूर कर देते हैं.।.मंदिर में शिवाजी की प्राचीन मूर्ति है श्रीनगर घाटी में बहती अलनंदा नदी के दृश्य को मंदिर के प्रांगण से साफ देखा जा सकता है.।. 


विस्मयकारी सौन्दर्य :

पौड़ी से मात्र चौदह किलोमीटर की दूरी पर खिर्सू नामक पर्यटन स्थल है..।इस स्थान तक पहुंचने वाला मार्ग भी अत्यन्त लुभावना और रोमांच पैदा करने वाला है। मार्ग पर पड़ने वाला सारा वन बांज और बुरांस के फूलों से भरा हुआ है मार्च अप्रैल के महीने में ये सारा इलाका बुरांस के फूलों से खिला रहता है..।पौड़ी से आदवाणी तक मार्ग अत्यन्त ही खूबसूरत है ।स्फूर्तिदायक घने जंगलों के बीच से गुजरते हुए ये मार्ग वाकई विश्व का अत्यन्त ही खूबसूरत मार्ग है। इसके आस पास पड़ने वाले कई स्थल फोटोग्राफी के लिए स्वर्ग कहे जा सकते हैं। इसके अलावा वर्डवाचिंग के लिए भी ये स्थान काफी उपयुक्त है यहीं से एक किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रानीगढ़ नामक स्थान आता है यहां हरे भरे घास के मैदान पर्यटकों को खूब भाते हैं यहां से मसूरी के भी दर्शन किए जा सकते हैं। घने जंगल के बीच में ये जगह वाकई विस्मयकारी है.पौड़ी से अदवाणी जाते हुए बीच में एक स्थान पड़ता है ठेका ये छोटी सी चट्टी है यहां पर खड़े होकर नई टिहरी के दर्शन किए जा सकते हैं। अदवाणी तक जाते हुए सामने दिखाई देता गगवाड़स्यू घाटी का दृश्य पर्यटकों को बरबस की आकर्षित करता है .।.घाटी में पसरे सीढ़ी नुमा खेतों का सौंदर्य देखते ही बनता है..हालांकि इस घाटी में पर्यटन विभाग ने झील बनाने की योजना बनाई थी लेकिन वो कहां खो गई ये तो पर्यटन महकमा ही जाने..पौड़ी से घुड़दौड़ी तक का सफर साइकिलिंग और घुड़सवारी के लिए काफी उपयुक्त है यहां पर गोविन्द-बल्लभपंत इंजीनियरिंग कालेज भी है छोटी-छोटी पहाडि़यों का समीपता से अवलोकन यहां की मुख्य विशेषता है जिसे देखकर कोई भी पर्यटक ठगा सा रह जाता है..पौड़ी की एक खासियत ये भी है कि यहां से अलकनंदा घाटी में बसा श्रीनगर, ब्रिटिशकालीन छावनी लैसडाउन, पंचप्रयागों में एक प्रयाग देव प्रयाग आजू बाजू ही हैं पौड़ी पहुंचकर इन स्थानों पर भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। इतना सब होने के बाद भी ये नगर आज तक पर्यटकों को खींचने में नाकामयाब रहा है इक्के दुक्के सैलानी यहां रुख करते हैं। गढ़वाल विश्व विद्यालय पौड़ी परिसर में पर्यटन विभाग के प्रवक्ता आशुतोष नेगी का कहना है इसके पीछे सरकार की अनियोजित पर्यटन नीति जिम्मेदार है। उनका कहना है कि पौड़ी न केवल गर्मियों के लिए मुफीद हिल स्टेशन है। बल्कि जाड़ों में भी यहां पसरी खुशनुमा धूप पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र हो सकती है। बशर्ते शासन प्रशासन इस ओर ध्यान दें। यही वजह है रॉक्लाइंबिंग, पैराग्लाइडिंग, स्केटिग, घुड़सवारी, साइकिलिंग, जंगल सफारी जैसे साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं होने के बावजूद भी इन खेलों को यहां पर ठीक ढंग से विकसित नहीं किया गया..हालांकि यदि आप अबकी बार किसी हिल स्टेशन में जाने का मन बना रहे हैं तो आपकी जेब के अनुसार पौड़ी नगर आपके इंतजार में बांहें फैलाए खड़ा है।

कैसे पहुंचे 

पौड़ी के लिए दिल्ली से कोटद्वार अथवा ऋषिकेश से रास्ता है..और बहुतायात में बसें और टेक्सियां उपलब्ध हैं। कोटद्वार और ऋषिकेश दोनों ही सीधे रेल और बस मार्ग से जुड़े हैं इन दोनो स्थानों से पौड़ी की तकरीबन दूरी सौ किलोमीटर के आसपास है..पौड़ी में ठहरने और खाने की सुविधाएं अच्छी हैं होटल सस्ते और साफ सुथरे हैं.यहां से हर जगह के लिए यातायात के बेहतर साधन उपलब्ध हैं। आवास के लिए यहां पर सरकारी बंगले और साफ सुथरे छोटे मोटे होटल उपलब्ध हैं..निकटतम हवाई अड्डा जौलीग्रांट हैं.. यहां से बस द्वारा पौड़ी की दूरी ऋषिकेश होते हुए करीब 155 किलोमीटर है..। 

समय और सीजन 

पौड़ी में आप हर सीजन में पहुंच सकते हैं..जाड़ों में जब मैदानी भागों में ठिठुरन होती है..यहां खिली चटक धूप पर्यटकों के लिए आकर्षण का काम करती है.गर्मियों में तो यहां की शीतलता आने वाले सैलानियों को जैसे नवजीवन का अहसास कराती है..ऊनी कपड़े हर समय साथ हों तो बेहतर है।
Read More »

जिन कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास - HISTORY OF JIM CORBETT PARK




कहा जाता है कि वे लोग बहुत सौभाग्यशाली होते हैं, जिन्हें अपने जीवनकाल में मां पूर्णागिरी के मंदिर के चारों ओर अद्भुत प्रकाश, मध्य रात्रि में दिखाई देता है। नैनीताल के लेफ्टिनेंट कर्नल एडवर्ड जेम्स कार्बेट (1875-1955) को मां पूर्णागिरी का यह आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। क्रिस्टिफर्ड विलियम कार्बेट के पुत्र थे जिम कार्बेट। विलियम 1862 से 1881 तक नैनीताल डाकखाने के पोस्टमास्टर रहे थे। वर्ष 1907 से 1939 के मध्य जिम कार्बेट ने कई आदमखोर शेर और गुलदार मारकर उत्तराखंड के हजारों गांववासियों को भयमुक्त किया। रातों रात सुनसान में अकेले जिस प्रकार वह इन नरभक्षियों के शिकार में बैठे रहते थे, यह उनके साहस का परिचय देता है। समाजसेवा में भी वह लिप्त रहते थे। पहाड़ी क्षेत्र विशेषकर छोटा हल्द्वानी गांव उनका ऋणी रहेगा। उनके लेखन कौशल ने उन्हें एक काल्पनिक व्यक्ति बना दिया और अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में भारत की लोकप्रियता बढ़ाई। इनकी सुप्रसिद्ध पुस्तक 'मैन इटर्स आफ कुमाऊं' कालाढूंसी में लिखी गई थी और 1944 में ही इसकी दो लाख पचास हजार प्रतियां बिक गई थीं। 

अफ्रीका में कीनिया और तंजानिया जिन कार्बेट की बेहद पसंदीदा जगहों में से थीं। संभवत: वहां की कुमाऊं जैसी पहाडि़यां, अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाले लोग, लाखों हिंदुस्तानी, भारतीय व्यंजनों का भंडार, विशाल मंदिर और गिरिजाघर उन्हें घर से दूर एक घर का अनुभव दिलाता था। वर्ष 1922 में उन्होंने अपने मित्र परसी विंदम के साथ मिलकर तंजानिया में एक संपत्ति खरीदी। वह अक्सर वहां जाते थे। जीवन भर वह और उनकी बहन मैगी अविवाहित रहे और एक साथ रहे। जिम कार्बेट जब 72 वर्ष के हो गए तो उन्हें भय लगने लगा कि उनकी मृत्यु के उपरांत मैगी की देखभाल कौन करेगा। उधर कीनिया में नियरी के पास उनके भतीजे जनरल टाम कार्बेट खेती करते थे। लिहाजा अपनी बहन के साथ जिम कार्बेट हिमालय से प्रस्थान करके कीनिया के ऐवरडेयर पहाड़ी में नियरी नाम के गांव में जा बसे। हालांकि दिल उनका अपने नैनीताल में रहा। कार्बेट पार्क रामनगर से लगभग 20 किलोमीटर आगे है। 

कालाढुंगी 

कालाढुंगी बेहद खूबसूरत जगह है, जिम कार्बेट इसी गांव में आकर बसे थे। यहां से नैनीताल मात्र तीस किमी. दूर है। 

बिजरानी में साइटिंग की व्यवस्था है। वहां ग्रासलैंड ज्यादा है और टाइगर तो ठंड से बचने के लिए उसी तरफ आते हैं। पार्क में तकरीबन 150 के आसपास ही टाइगर हैं, जिनमें से हाल ही में कुछ मर चुके हैं।
Read More »